उज्जैन शहर के नई सड़क स्थित इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में रविवार देर रात अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि मार्केट के बेसमेंट में रखा इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट अचानक आग की चपेट में आ गया, जिसके बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
बेसमेंट में रखा इलेक्ट्रॉनिक कचरा बना आग की वजह
स्थानीय लोगों के अनुसार मार्केट से निकलने वाले इलेक्ट्रॉनिक सामान के खराब और अनुपयोगी हिस्सों को बेसमेंट की खाली जगह पर रखा गया था। देर रात अचानक उसी वेस्ट सामग्री में आग लग गई और कुछ ही समय में लपटें तेजी से फैलने लगीं।
स्थानीय लोगों ने शुरू किया बचाव कार्य
आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के व्यापारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि आग बढ़ने के कारण स्थिति पर नियंत्रण पाना मुश्किल हो गया।
दमकल विभाग ने आधे घंटे में पाया काबू
घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है।
ई-वेस्ट निस्तारण व्यवस्था पर उठे सवालघटना के बाद स्थानीय लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक कचरे के उचित निस्तारण की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि खुले स्थानों पर इस तरह का वेस्ट जमा होने से भविष्य में भी ऐसी घटनाएं होने का खतरा बना रहेगा।

Leave a Comment