बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने सोमवार को पेरिस में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में अपने लुक और रैंप वॉक से सभी का ध्यान खींचा। एफिल टावर की खूबसूरत पृष्ठभूमि के बीच उनका शाही अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
लंबे समय से ब्यूटी ब्रांड की एंबेसडर रहीं अभिनेत्री ने इस खास मौके पर यारा शोमेकर का तैयार किया हुआ शानदार वेलवेट आउटफिट पहना। उनके लुक में हेयर कलर ने भी खास आकर्षण जोड़ा।
पेरिस रैंप पर दिखीं कई इंटरनेशनल स्टार्स
इस फैशन इवेंट में कई अंतरराष्ट्रीय सितारे भी शामिल हुए। उनके साथ केंडल जेनर, सिमोन एशली, सेलीन डियोन और ईवा लोंगोरिया जैसी हस्तियां नजर आईं।
इवेंट के दौरान सितारों ने रैंप पर खूब मस्ती की। कार्यक्रम का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें सभी कलाकार अचानक डांस करते हुए नजर आए। इस दौरान मंच का माहौल काफी उत्साहपूर्ण दिखाई दिया।
सेलीन डियोन संग खास पल हुआ वायरल
इवेंट का एक खास पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसमें अभिनेत्री सेलीन डियोन के साथ गले मिलती और उन्हें किस करती नजर आईं। इसके बाद दोनों ने हाथ पकड़कर डांस भी किया।
दोनों के बीच मंच पर हुई यह हल्की-फुल्की बातचीत और मस्ती दर्शकों को काफी पसंद आई। सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने इस वीडियो और तस्वीरों पर जमकर प्रतिक्रिया दी।
फैंस ने जमकर की तारीफ
रैंप पर अभिनेत्री की मौजूदगी के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने उनके आत्मविश्वास और खूबसूरती की तारीफ की। कई यूजर्स ने उनके वॉक, अंदाज और ग्रेस को खास बताया।
एक प्रशंसक ने प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें हमेशा की क्वीन बताया। वहीं, दूसरे यूजर ने उनकी मौजूदगी को रॉयल अंदाज से जोड़ा। तस्वीरों और वीडियो के कमेंट सेक्शन में इसी तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।
पेरिस फैशन इवेंट से पहले कान्स में भी छाईं
पेरिस का यह फैशन इवेंट उनके लिए नया अनुभव नहीं है। वह कई वर्षों से पेरिस फैशन वीक से जुड़े आयोजनों में भारतीय प्रतिनिधित्व करती रही हैं।
हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी अभिनेत्री ने अपने अलग-अलग फैशन लुक से सुर्खियां बटोरी थीं। पेरिस में उनका नया अंदाज एक बार फिर फैशन और सिनेमा से जुड़े प्रशंसकों के बीच चर्चा में आ गया।

Leave a Comment