States Madhya Pradesh Ujjain News Agriculture Aaj ka rashifal Country and World Life Style

बड़ौद: दूध डेयरी से पैसे लेने निकला 18 साल का युवक अचानक लापता परिवार में मचा हड़कंप

By Dainik Jan Times

Published on: May 15, 2026

Follow Us

---Advertisement---

बड़ौद थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा नरेला से एक 18 वर्षीय युवक के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। युवक गुरुवार सुबह घर से दूध डेयरी पर रुपए लेने जाने की बात कहकर निकला था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया और परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

दूध डेयरी जाने की बात कहकर निकला था युवक

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खेड़ा नरेला निवासी कृष्णपाल उर्फ हेमराज पिता गोकुल सिंह उम्र 18 वर्ष गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर से बाइक लेकर निकला था। उसने परिजनों से कहा था कि वह बड़ौद स्थित अर्जुन दूध डेयरी पर दूध के रुपए लेने जा रहा है।

परिवार को उम्मीद थी कि युवक कुछ देर में वापस लौट आएगा लेकिन शाम होने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश शुरू की लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

बस स्टैंड पर मिली युवक की बाइक

तलाश के दौरान युवक की बाइक बड़ौद बस स्टैंड स्थित एक दुकान पर खड़ी मिली। बाइक मिलने के बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई। इसके बाद युवक के पिता गोकुल सिंह पिता नरवर सिंह ने पूरे मामले की सूचना बड़ौद पुलिस को दी।

पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और संभावित स्थानों पर युवक की तलाश जारी है।

पुलिस ने शुरू की तलाश

बडौद/निप्र/जन टाइम्स/मोहम्मद आरिफ।: बड़ौद पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है और संदिग्ध स्थानों पर जांच की जा रही है।

वहीं परिजनों ने आम लोगों से भी मदद की अपील की है। परिवार का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को युवक के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या परिजनों को सूचित करें ताकि युवक को जल्द सुरक्षित खोजा जा सके।

More Post

टाटा ईवी बास से EV खरीदना हुआ आसान, 4.69 लाख रुपये से शुरू हुई कीमत, पूरी Tata EV रेंज पर मिला नया विकल्प

टाटा ईवी बास से EV खरीदना हुआ आसान, 4.69 लाख रुपये से शुरू हुई कीमत, पूरी Tata EV रेंज पर मिला नया विकल्प

एस्सार ग्रुप का अमेरिका में बड़ा दांव, 18 अरब डॉलर की परियोजना से बनेगा देश का विशाल स्टील प्लांट और हजारों नौकरियां

एस्सार ग्रुप का अमेरिका में बड़ा दांव, 18 अरब डॉलर की परियोजना से बनेगा देश का विशाल स्टील प्लांट और हजारों नौकरियां

ऐश्वर्या राय बच्चन ने पेरिस में बिखेरा शाही जलवा, केंडल जेनर और सेलीन डियोन संग रैंप पर दिखा ग्लैमरस अंदाज

ऐश्वर्या राय बच्चन ने पेरिस में बिखेरा शाही जलवा, केंडल जेनर और सेलीन डियोन संग रैंप पर दिखा ग्लैमरस अंदाज

महिला किसान सम्मेलन में 7 हजार महिलाएं जुटेंगी, कृषि नीति में भागीदारी से लेकर प्राकृतिक खेती तक उठेंगे अहम मुद्दे

महिला किसान सम्मेलन में 7 हजार महिलाएं जुटेंगी, कृषि नीति में भागीदारी से लेकर प्राकृतिक खेती तक उठेंगे अहम मुद्दे

आज का राशिफल 29 सितंबर: मेष से मीन तक किसकी चमकेगी किस्मत, जानें नौकरी, धन, प्रेम और सेहत का हाल

आज का राशिफल 29 सितंबर: मेष से मीन तक किसकी चमकेगी किस्मत, जानें नौकरी, धन, प्रेम और सेहत का हाल

30 दिन का रिचार्ज अब होगा आसान, 13 की जगह 12 बार करना पड़ेगा रिचार्ज; TRAI के नए नियम से यूजर्स को राहत

30 दिन का रिचार्ज अब होगा आसान, 13 की जगह 12 बार करना पड़ेगा रिचार्ज; TRAI के नए नियम से यूजर्स को राहत

Leave a Comment