आज का राशिफल 12 मार्च 2026 के अनुसार गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियां लेकर आ सकता है। द्रिक पंचांग के अनुसार आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। साथ ही मूल नक्षत्र और सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिष के अनुसार आज किसी भी ग्रह का राशि या नक्षत्र परिवर्तन नहीं हो रहा है, लेकिन ग्रहों की वर्तमान स्थिति कई राशियों के जीवन में प्रभाव डाल सकती है। आइए जानते हैं आज का राशिफल के अनुसार मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।
आज का राशिफल: मेष राशि
आज का राशिफल के अनुसार मेष राशि के जातकों को न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। विद्यार्थियों के लिए यह समय सफलता देने वाला साबित हो सकता है। व्यवसाय में गति आने के संकेत हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
वृषभ राशि
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के लोगों को कार्यस्थल पर कुछ आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि सामाजिक कार्यों में आपका सहयोग सराहा जाएगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा और परिजनों का साथ मिलेगा।
मिथुन राशि
आज का राशिफल के अनुसार मिथुन राशि के जातकों को किसी नए व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं। हालांकि कार्यस्थल पर किसी से विवाद की स्थिति भी बन सकती है। स्वास्थ्य के मामले में पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।
कर्क राशि
आज का राशिफल के अनुसार कर्क राशि के लोगों को पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए। किसी पर आंख बंद करके विश्वास करना नुकसान दे सकता है। स्थायी संपत्ति से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। व्यापार में अवसर मिल सकते हैं, लेकिन समझदारी जरूरी है।
सिंह राशि
आज का राशिफल के अनुसार सिंह राशि के जातकों को अपनी कीमती वस्तुओं का ध्यान रखना चाहिए। लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में मेल-जोल और सामंजस्य बढ़ेगा।
कन्या राशि
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के लोग नया व्यवसाय शुरू करने के लिए वित्तीय व्यवस्था में लगे रह सकते हैं। पारिवारिक विवादों के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। किसी निर्णय को लेते समय धैर्य और समझदारी बनाए रखना जरूरी होगा।
तुला राशि
आज का राशिफल के अनुसार तुला राशि के जातकों को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कर्मचारियों की गलतफहमी या सहयोग की कमी के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के लोगों को व्यवसाय में धन लाभ मिल सकता है। शाम तक किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात के योग बन रहे हैं। मकान या वाहन से जुड़े लेन-देन में निवेश करने का विचार भी बन सकता है।
धनु राशि
आज का राशिफल के अनुसार धनु राशि के लोगों को परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। इससे आपके महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने की संभावना है और कार्यक्षमता में भी सुधार हो सकता है।
मकर राशि
आज का राशिफल के अनुसार मकर राशि के लिए दिन शुभ संकेत लेकर आया है। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि अपने लोगों के साथ लेन-देन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं।
कुंभ राशि
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के निजी जीवन में चल रहे मनमुटाव दूरियों को बढ़ा सकते हैं। हालांकि समाज और परिवार में आपका सम्मान बना रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है।
मीन राशि
आज का राशिफल के अनुसार मीन राशि के लोग किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। दूसरों के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। शाम के समय पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है।

Leave a Comment