States Madhya Pradesh Ujjain News Agriculture Aaj ka rashifal Country and World Life Style

उज्जैन में दर्दनाक हादसा: मिनी बस की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने बस में लगाई आग

By Dainik Jan Times

Published on: April 4, 2026

Follow Us

---Advertisement---

उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में गरोठ हाईवे पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिनी बस की जोरदार टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई, जिसमें दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद समय पर मदद नहीं मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए मिनी बस में आग लगा दी और सड़क पर जाम लगा दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान विजय सोलंकी (21) निवासी ग्राम ब्राम्हणखेड़ा के रूप में हुई है, जो अपने साथी राजेश शर्मा के साथ ट्रैक्टर-ट्राली में गेहूं लेकर उज्जैन मंडी जा रहा था। इसी दौरान गरोठ हाईवे पर तुलाहेड़ा टोल नाके के पास पीछे से आ रही मिनी बस ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे खंती में पलट गई और चालक उसके नीचे दब गया। करीब एक घंटे तक उसे बाहर नहीं निकाला जा सका, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर में सवार साथी, बस चालक और कुछ यात्री भी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के बाद टोल नाके की एंबुलेंस और क्रेन करीब ढाई घंटे देरी से मौके पर पहुंची। इतना ही नहीं, क्रेन में पट्टा नहीं होने के कारण ट्रॉली को समय पर उठाया भी नहीं जा सका, जिससे चालक की जान नहीं बच पाई।

घटना से नाराज ग्रामीणों ने मिनी बस में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। इस दौरान सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। बस में आग लगने से यात्रियों का सामान भी जलकर राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि उस समय बस में कोई यात्री सवार नहीं था।

मामले की सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment