States Madhya Pradesh Ujjain News Agriculture Aaj ka rashifal Country and World Life Style

पीएम किसान योजना 22वीं किस्त: क्या 25 फरवरी के बाद आएगी राशि या पहले? जानें सच्चाई

By Dainik Jan Times

Published on: February 18, 2026

Follow Us

पीएम किसान योजना 22वीं किस्त: क्या 25 फरवरी के बाद आएगी राशि या पहले? जानें सच्चाई

---Advertisement---

पीएम किसान योजना 22वीं किस्त तारीख को लेकर किसानों के बीच चर्चा तेज हो गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में दी जाती है। अब तक 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं और किसान 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।

क्या 25 फरवरी के बाद आएगी 22वीं किस्त?

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 22वीं किस्त 25 फरवरी 2026 के बाद कभी भी जारी हो सकती है। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in और मोबाइल ऐप पर भी रिलीज डेट को लेकर कोई अपडेट उपलब्ध नहीं है। ऐसे में फिलहाल किसी निश्चित तारीख की पुष्टि करना जल्दबाजी होगी।

कब जारी होती है किस्त?

पीएम किसान योजना की किस्तें सामान्यतः लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं। पिछली किस्तों के रिकॉर्ड को देखें तो 21वीं और उससे पहले की किस्तें भी इसी अंतराल पर आई थीं। चूंकि चार महीने की अवधि फरवरी में पूरी हो रही है, इसलिए संभावना जताई जा रही है कि 22वीं किस्त इसी महीने जारी की जा सकती है।

गौरतलब है कि इससे पहले 24 फरवरी 2025 को 19वीं किस्त जारी की गई थी। अब किसान आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Comment