States Madhya Pradesh Ujjain News Agriculture Aaj ka rashifal Country and World Life Style

Ujjain Hotel Accident: होटल के चैंबर में दम घुटने से 4 लोगों की मौत, एक को बचाने उतरे तीन अन्य भी नहीं लौटे

By Dainik Jan Times

Published on: November 1, 2026

Follow Us

Ujjain Hotel Accident: होटल के चैंबर में दम घुटने से 4 लोगों की मौत, एक को बचाने उतरे तीन अन्य भी नहीं लौटे

---Advertisement---

मध्य प्रदेश के उज्जैन में देर रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। देवास रोड स्थित श्रीगंगा होटल के फूड वेस्ट प्लांट के चैंबर में उतरने से चार लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, चैंबर में जहरीली गैस या गैस रिसाव के कारण चारों लोग बेहोश हो गए। एक व्यक्ति को बचाने के लिए तीन अन्य लोग भी अंदर उतरे थे, लेकिन कोई भी बाहर नहीं निकल सका।

Ujjain Hotel Accident में कैसे गई चार लोगों की जान?

जानकारी के अनुसार, श्रीगंगा होटल के पिछले हिस्से में खाने का बचा हुआ कचरा जमा करने और उसे हटाने के लिए एक चैंबर बनाया गया था। देर रात एक आउटसोर्स कर्मचारी किसी काम से चैंबर के अंदर उतरा, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आया।

उसे परेशानी में देखकर तीन अन्य लोग उसे बचाने के लिए चैंबर में उतर गए। आशंका है कि अंदर गैस मौजूद होने के कारण चारों लोग बेहोश हो गए। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सभी को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

मृतकों की पहचान वाहिद, मनोज, कमलेश और नितिन के रूप में हुई है।

गैस रिसाव की आशंका, पुलिस और प्रशासन कर रहे जांच

उज्जैन के एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि होटल के कर्मचारी और बाहर से काम के लिए बुलाए गए कुछ लोग खाने के कचरे वाले चैंबर में उतरे थे। शुरुआती जांच में गैस रिसाव की आशंका सामने आई है।

उन्होंने बताया कि चैंबर के अंदर फर्श भी फिसलन भरा था। ऐसे में अंदर मौजूद लोग गिरकर बेहोश हो सकते थे। उन्हें बचाने के लिए नीचे उतरे अन्य लोग भी इस हादसे का शिकार हो गए।

वहीं, जिला कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के मुताबिक, टैंक में पहले दो लोग उतरे थे। उन्हें बचाने के लिए दो अन्य लोग भी अंदर चले गए। प्रशासन अब हादसे के पीछे की असली वजह का पता लगा रहा है।

10 साल से चल रहा है श्रीगंगा होटल

जानकारी के अनुसार, श्रीगंगा होटल पिछले करीब 10 वर्षों से संचालित है। वहीं, होटल से जुड़ी फर्म लगभग 50 वर्षों से उज्जैन में कारोबार कर रही है।

हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में होटल प्रबंधन की लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गैस रिसाव और हादसे की अन्य संभावित वजहों की जांच जारी है।

Leave a Comment