States Madhya Pradesh Ujjain News Agriculture Aaj ka rashifal Country and World Life Style

बड़ौद में नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार; पॉक्सो और SC-ST एक्ट में केस दर्ज

By Dainik Jan Times

Published on: May 11, 2026

Follow Us

---Advertisement---

बडौद/निप्र/जन टाइम्स मोहम्मद आरिफ। नगर में एक नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ौद थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

थाना प्रभारी रूप सिंह बेस ने सोमवार सुबह जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या बस्ती निवासी एक नाबालिग के साथ आरोपी ने छेड़छाड़ और अनुचित व्यवहार किया था। पीड़िता की शिकायत के आधार पर बड़ौद थाने में मामला दर्ज किया गया।

आरोपी को पुलिस ने तुरंत लिया हिरासत में

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी शाहील पिता भय्यू पठान निवासी प्रजापत धर्मशाला के समीप, बड़ौद को हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मामले की जांच जारी

पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि नाबालिगों के खिलाफ होने वाले अपराधों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More Post

30 दिन का रिचार्ज अब होगा आसान, 13 की जगह 12 बार करना पड़ेगा रिचार्ज; TRAI के नए नियम से यूजर्स को राहत

30 दिन का रिचार्ज अब होगा आसान, 13 की जगह 12 बार करना पड़ेगा रिचार्ज; TRAI के नए नियम से यूजर्स को राहत

धमतरी में बाढ़ से 4000 हेक्टेयर धान डूबा, फसल बीमा के बावजूद किसानों को राहत नहीं मिलने से बढ़ी चिंता

धमतरी में बाढ़ से 4000 हेक्टेयर धान डूबा, फसल बीमा के बावजूद किसानों को राहत नहीं मिलने से बढ़ी चिंता

तापसी पन्नू ने शादी को रखा निजी, वीडियो लीक होने पर छलका दर्द, बोलीं- सार्वजनिक ऐलान की जरूरत क्यों?

तापसी पन्नू ने शादी को रखा निजी, वीडियो लीक होने पर छलका दर्द, बोलीं- सार्वजनिक ऐलान की जरूरत क्यों?

बैंक हड़ताल टली: यूनियनों और IBA में बनी सहमति, पांच दिन कामकाज समेत तीन मांगों पर जल्द शुरू होगी बातचीत

बैंक हड़ताल टली: यूनियनों और IBA में बनी सहमति, पांच दिन कामकाज समेत तीन मांगों पर जल्द शुरू होगी बातचीत

आज का राशिफल 28 सितंबर 2026: पितृपक्ष के दूसरे दिन 6 राशियों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, जानें मेष से मीन तक भविष्यफल

आज का राशिफल 28 सितंबर 2026: पितृपक्ष के दूसरे दिन 6 राशियों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, जानें मेष से मीन तक भविष्यफल

लद्दाख हिंसा की पहली बरसी पर सोनम वांगचुक ने उठाए कई सवाल, न्यायिक रिपोर्ट से मुआवजे तक की चर्चा

लद्दाख हिंसा की पहली बरसी पर सोनम वांगचुक ने उठाए कई सवाल, न्यायिक रिपोर्ट से मुआवजे तक की चर्चा

Leave a Comment