States Madhya Pradesh Ujjain News Agriculture Aaj ka rashifal Country and World Life Style

बड़ौद पुलिस ने डोडाचूरा तस्करी का किया भंडाफोड़, 4 क्विंटल माल के साथ आरोपी गिरफ्तार

By Dainik Jan Times

Published on: May 5, 2026

Follow Us

बड़ौद पुलिस ने डोडाचूरा तस्करी का किया भंडाफोड़, 4 क्विंटल माल के साथ आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---

बडौद/निप्र/जन टाइम्स/मोहम्मद आरिफ। क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ौद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। डग मार्ग स्थित खंदवास जोड़ पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

डोडाचूरा तस्करी

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध ट्रक (नंबर HR 45 D 5253) को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान ट्रक में ग्लूकोज की बोतलों के बीच छिपाकर रखे गए डोडाचूरा को बरामद किया गया। आरोपी इस तरीके से मादक पदार्थ की तस्करी कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमल ओड राजपूत, पिता कश्मीरी लाल, निवासी इंद्री (करनाल, हरियाणा) के रूप में हुई है। एसडीओपी मोतीलाल कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।

बरामद मादक पदार्थ की मात्रा लगभग 4 क्विंटल 4 किलो बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपए है। वहीं ट्रक और अन्य सामान सहित कुल जब्ती की कीमत लगभग 45 लाख 57 हजार 592 रुपए आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि यह मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment