States Madhya Pradesh Ujjain News Agriculture Aaj ka rashifal Country and World Life Style

बड़ौद में सड़क किनारे कचरा जलाने से लोग परेशान, जहरीले धुएं से बिगड़ रही सेहत, नगर परिषद पर उठे सवाल

By Dainik Jan Times

Published on: April 28, 2026

Follow Us

---Advertisement---

बडौद/निप्र/जन टाइम्स/मोहम्मद आरिफ।: नगर परिषद की अनदेखी के चलते शहर में स्वच्छता व्यवस्था चरमराती नजर आ रही है। स्वच्छता कर्मचारियों द्वारा आए दिन सड़क किनारे कचरा इकट्ठा कर उसे जलाया जा रहा है, जिससे आसपास के रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कचरा जलाने से बढ़ रहा प्रदूषण

कचरे से उठने वाला धुआं वातावरण को प्रदूषित कर रहा है और लोगों के स्वास्थ्य पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं।

वार्ड 2 और 3 में सामने आई समस्या

जानकारी के अनुसार, आगर-बड़ौद मार्ग स्थित वार्ड क्रमांक 2 और 3 में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे सफाई कर्मचारियों ने कचरा इकट्ठा कर सड़क किनारे ही जला दिया। इससे आसपास के घरों तक धुआं पहुंच गया और लोगों को काफी परेशानी हुई।

शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई

रहवासियों का आरोप है कि इस मामले की कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं, एनजीओ भी इस समस्या को लेकर पूरी तरह उदासीन नजर आ रहे हैं।

नागरिकों की मांग

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि कचरा निस्तारण की उचित व्यवस्था की जाए और खुले में कचरा जलाने पर सख्त रोक लगाई जाए। उनका कहना है कि शहर में स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए तत्काल कदम उठाना जरूरी है।

More Post

13 अगस्त का राशिफल: आज इन राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा दिन

13 अगस्त का राशिफल: आज इन राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा दिन

अमित शाह पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘लेक्चर नहीं चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई का जवाब दें’; इस्तीफे की भी मांग

अमित शाह पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘लेक्चर नहीं चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई का जवाब दें’; इस्तीफे की भी मांग

ग्वालियर में बदल जाएगी 10 KM सड़क की तस्वीर, 60 फीट चौड़ा होगा आगरा-मुंबई हाईवे; फोरलेन से जाम होगा कम

ग्वालियर में बदल जाएगी 10 KM सड़क की तस्वीर, 60 फीट चौड़ा होगा आगरा-मुंबई हाईवे; फोरलेन से जाम होगा कम

इंदौर में फिर बदला मौसम, दिनभर रिमझिम बारिश से भीगा शहर; अगले 3-4 दिन तेज बौछारों का अलर्ट

इंदौर में फिर बदला मौसम, दिनभर रिमझिम बारिश से भीगा शहर; अगले 3-4 दिन तेज बौछारों का अलर्ट

आज का राशिफल 12 अगस्त 2026: तुला-वृश्चिक को धन लाभ के संकेत, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल

आज का राशिफल 12 अगस्त 2026: तुला-वृश्चिक को धन लाभ के संकेत, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल

दक्षिण अफ्रीका ने बदली कप्तानी, पहली बार इस स्पिनर को मिली बड़ी जिम्मेदारी; नामीबिया दौरे के लिए टीम का ऐलान

दक्षिण अफ्रीका ने बदली कप्तानी, पहली बार इस स्पिनर को मिली बड़ी जिम्मेदारी; नामीबिया दौरे के लिए टीम का ऐलान

Leave a Comment