Apple के अपकमिंग फ्लैगशिप को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 18 Pro और Pro Max इस साल सितंबर में लॉन्च हो सकते हैं और इनमें कई बड़े अपग्रेड देखने को मिलेंगे। विश्लेषक जेफ पु की रिसर्च नोट के मुताबिक, कंपनी नए प्रोसेसर, बेहतर कनेक्टिविटी और उन्नत कैमरा तकनीक के साथ बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है। अगर ये लीक सही साबित होते हैं, तो iPhone 18 Pro यूज़र्स को पहले से कहीं ज्यादा पावर और कंट्रोल देने वाला है।
A20 Pro चिप से मिलेगा जबरदस्त प्रदर्शन
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि iPhone 18 Pro में A20 Pro चिप दी जाएगी, जो TSMC की 2nm प्रोसेस पर आधारित होगी। यह मौजूदा 3nm A19 चिपसेट से ज्यादा पावरफुल और एनर्जी एफिशिएंट होगी। हालांकि, सेमीकंडक्टर लागत बढ़ने के कारण कीमत में इजाफा भी संभव है।
नया C2 मोडेम और N2 कनेक्टिविटी चिप
Apple ने पहले अपने इन-हाउस C1 और C1X मोडेम पेश किए थे। अब उम्मीद है कि iPhone 18 Pro में अपग्रेडेड C2 मोडेम मिलेगा, जो 5G और LTE कनेक्शन को और तेज व स्थिर बनाएगा। इसके साथ नई N2 चिप Wi-Fi 7, Bluetooth 6 और Thread कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी, जिससे डेटा स्पीड और बैटरी एफिशिएंसी दोनों में सुधार होगा।
छोटा Dynamic Island और दमदार कैमरा
लीक के मुताबिक, Apple Dynamic Island को छोटा कर सकता है, जिससे डिस्प्ले का अनुभव और बेहतर होगा। हालांकि, सेल्फी कैमरा को अंडर-डिस्प्ले देने की अफवाहों को यह रिपोर्ट खारिज करती दिखती है।
सबसे बड़ा अपग्रेड 48MP मुख्य कैमरे में वेरिएबल अपर्चर लेंस हो सकता है। यह फीचर यूज़र्स को रोशनी और डेप्थ ऑफ फील्ड पर ज्यादा नियंत्रण देगा, जिससे प्रोफेशनल लेवल की फोटोग्राफी संभव होगी।
लॉन्च टाइमलाइन में बदलाव संभव
उम्मीद है कि iPhone 18 Pro को सितंबर में iPhone Fold के साथ पेश किया जाएगा। वहीं बेस मॉडल iPhone 18 को 2027 की वसंत ऋतु तक टाला जा सकता है।

Leave a Comment